फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग व ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाए पंच और दांव-पेंच

विज्ञापन
खेल महाकुंभ में विजेता खिलाड़ियों की टीम व अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खेल महाकुंभ के आठवें, नवें दिन टनकपुर स्टेडियम में जिला स्तरीय बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। बास्केटबॉल में मनिहारगोठ प्रथम, विष्णुपुरी कॉलोनी द्वितीय, नायकगोठ की टीम तृतीय रही।
विज्ञापन

ताइक्वांडो 14 से 37 किग्रा भारवर्ग में आशीष कांडपाल, विनय चौहान, रितिक कुमार, काव्य पाल, दिनेश टम्टा, 41 से 45 किग्रा में अमन सिंह, अनुज, 45 से 48 किग्रा में अरबाज अहमद, ललित कांडपाल, महेश कश्यप, रोहन कुमार, 48 से 51 किग्रा में ललित सिंह, वीरेंद्र प्रसाद, 51 से 55 किग्रा में राहुल सिंह, सलमान अली, 55- 59 किग्रा में विनीत बिष्ट, मनीष पंत, 63 किग्रा में तोसिक अली प्रथम, दीवान कुमार द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग के 29 से 33 किग्रा में कुमकुम, हर्षिता आर्य, आकांक्षा तिवारी, दिव्यांशा, 33 से 37 किग्रा में भावना, इच्छा तिवारी, आशा आर्या, 37-41 किग्रा में सानिया, मुनिवा महरा, दीक्षा रत्नाकर, श्रेष्ठा सिंह, 42 से 44 किग्रा में प्रीति कुमारी, मुस्काम, इफरा जहरा पहले तीन स्थानों पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर 14 बॉक्सिंग के 38 से 40 किग्रा भारवर्ग में प्रियंका आर्या प्रथम, नेहा कुंवर, 40 से 42 किग्रा भारवर्ग में सौम्य चंद, तुषार चंद, 46 से 48 भारवर्ग में सोनू भाटिया, हर्षित पांडेय, राखी टम्टा, अंजलि पुजारी, 50 से 52 किग्रा में मयंक तड़ागी, सुमित महर, आयुष बोहरा क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे। समापन सत्र के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता रहे।
विशिष्ट अतिथि जिला क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव पाठक, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत आदि थे। ललित कुंवर, सूरज पांडे, योगेंद्र चंद, संजय गंगवार, हरी सिंह नेगी, दिलदार अली, सलमान अली, जगदीश आदि निर्णायक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें