फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज शुल्क और कालाझाला निकासी मार्ग बंद करने के विरोध में बंद रहा खनन

विज्ञापन
बैराज शुल्क के विरोध में खनन बंद कर बैराज के समीप खड़े किए गए वाहन। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा खनन में एनएचपीसी के बैराज शुल्क और कालाझाला निकासी मार्ग बंद किए जाने के विरोध में वाहन मालिकों और कारोबारियों ने बुधवार को खनिज निकासी बंद रखी। उन्होंने दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होने तक खनिज निकासी नहीं करने की बात कही है। प्रशासन ने मामले के समाधान के लिए बृहस्पतिवार को एनएचपीसी प्रबंधन, वन विभाग, खनन प्रभाग और यूनियन की बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

गत वर्ष की तरह इस बार भी एनएचपीसी के बैराज शुल्क की माफी की मांग उठा रहे खनन कारोबारी और वाहन मालिक बुधवार को एनएचपीसी की ओर से बगैर शुल्क के वाहनों को बैराज से नहीं जाने से भड़क गए। उन्होंने बैराज के समीप वाहनों को खड़े कर विरोध-प्रदर्शन किया।
सूचना पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, खनन प्रबंधक हरीश पाल, रेंज महेश सिंह बिष्ट और एसडीओ आरके मौर्य ने वाहन मालिकों और खनन कारोबारियों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे बैराज शुल्क माफ करने और कालाझाला गेट का निकासी मार्ग खोलने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

यूनियन अध्यक्ष आनंद सिंह महर का कहना है कि वैसे ही खनन देर से शुरू हुआ है ऊपर से एनएचपीसी द्वारा बाधा उत्पन्न कर खनन कारोबार को प्रभावित किया जा रहा है। उन्होंने दोनों समस्याओं का समाधान नहीं होने तक खनिज निकासी नहीं करने की बात कही।
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि समस्या का समाधान निकालने के लिए बृहस्पतिवार को 11 बजे तहसील में कारोबारियों की यूनियन, एनएचपीसी के अधिकारियों, वन विभाग और खनन प्रभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। वार्ता कर दोनों समस्या का समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें