फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने हटाए नगर में लगे नेताओं के बैनर और पोस्टर

विज्ञापन
चंपावत में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद बैनर पोस्टर हटाते राजस्वकर्मी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत में भी हटाए नेताओं के बैनर और पोस्टर
विज्ञापन

चंपावत। जिला मुख्यालय में विधानसभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता लगते ही राजस्व विभाग भी सक्रिय हो गया है। तहसीलदार ज्योति धपवाल के नेतृत्व में रविवार को राजस्व विभाग और नगर पालिका के कर्मचारियों ने नगर में लगे पोस्टर बैनर और चुनाव प्रचार सामग्री को हटवाया। इस दौरान मुख्य बाजार क्षेत्र में खटकना पुल से लेकर छतार पुल तक लगे पोस्टर और बैनर हटवाए गए।
पिछले दिनों नववर्ष, मकर संक्रांति आदि पर्वों की शुभकामनाओं के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में संभावित दावेदार बताने वाले बैनर और पोस्टरों की भरमार हो गई थी। इस बीच भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के कारण लोहाघाट से चंपावत तक कई जगह झंडे, बैनर और पोस्टर आदि से पाट दिया गया था। आचार संहिता लागू होने के साथ ही इन सभी बैनर पोस्टरों को हटा दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम में तहसीलदार ज्योति धपवाल, राजीव मेहरा, अमित सिपाल, दीपक बोहरा, दीपा आर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

नेताओं की प्रचार सामग्री जब्त
पिथौरागढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए आदर्श आचार संहिता लगने के बाद जिला निर्वाचन विभाग मुस्तैद हो गया है। रविवार को डीएम, जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी भवनों, शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बस स्टेशन, नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों से सभी प्रकार के होर्डिंग, पोस्टर, बैनर-झंडे, वॉल पेंटिंग और कटआउट आदि हटवाए गए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलक्ट्रेट परिसर सहित विभिन्न विभागों का स्वयं निरीक्षण कर राजनीतिक होर्डिंग, पंर्चे, बैनर, पोस्टरों समेत अन्य प्रचार सामग्री हटवाई। निर्वाचन व्यय लेखों के अनुश्रवण पर्यवेक्षण और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्वाचन व्यय लेखा आदर्श आचार संहिता संबंधी समस्त टीमें ने प्रभावी रूप से कार्य करना शुरू कर दिया है। जिला स्तर पर शिकायत निवारण अनुश्रवण युक्त कंट्रोल रूम का संचालन शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन ड्यूटी पर तैनात सभी कार्मिकों को निर्वाचन दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें