फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रोकथाम को सभी जरूरी कदम उठाएं

विज्ञापन
चंपावत में विधानसभा चुनाव को लेकर एमसीएमसी की बैठक लेते डीएम विनीत तोमर। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पोलिंग बूथ पर चुनाव ड्यूटी में लगे सभी लोगों को पीपीई किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार से कोविड गाइडलाइन की अनदेखी बिल्कुल न हो। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में आने वाले सभी वाहनों में आने वाले यात्रियों की सघन जांच कर उनका पूरा रिकॉर्ड एवं संक्रमितों से लगातार संपर्क करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, बेड आदि की व्यवस्था में सुधार कर सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जाए। पीपीई किट आदि बचाव के साधन भी बढ़ाए जाएं। बैठक में सीडीओ आरएस रावत, एसडीएम सदर अनिल कुमार चन्याल, परियोजना निदेशक विमी जोशी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय, आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें