फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: युवती से दुष्कर्म, पड़ोसी युवक पर केस दर्ज

Sun, 18 Feb 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पाटी ब्लॉक के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप पड़ोस के युवक पर लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पेट में दर्द होने पर परिजन युवती को टनकपुर अस्पताल ले गए जहां उसके गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टरों ने बताया कि वह पांच महीने की गर्भवती है। थानाध्यक्ष पीएस नेगी ने बताया कि पिता की तहरीर पर रविवार को आरोपी के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज किया गया है। मामले का जांच अधिकारी एसआई राधिका भंडारी को बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें