फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गांधी मैदान का केवल रामलीला मंचन के लिए आवंटन हो

Thu, 19 Sep 2024 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांधी मैदान में केवल रामलीला मंचन कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के चड्ढा चौराहा से तहसील तक व्यापारियों ने जुलूस निकाला। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मंचन कराया जाता है। मंचन देखने के लिए शहरी और ग्रामीण के साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी लोग आते हैं। रामलीला मंचन के अतिरिक्त मैदान में 30 दुकानें व्यावसायिक कारोबार के लिए रामलीला कमेटी आवंटित करती है।
मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जाता है। इस कारण अपर्याप्त स्थान में भीड़ रहती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसलिए गांधी मैदान का केवल रामलीला मंचन के लिए आवंटित किया जाए। इस दौरान महामंत्री संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष गिरीश वर्मा, कैलाश चंद्र कलखुड़िया, मोहित गड़कोटी, मनीष खर्कवाल, सुनील, विनोद गड़कोटी, रवीश गडकोटी आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें