चंपावत। जिले में अतिथि शिक्षकों को काउंसलिंग का दोबारा मौका दिया गया है। इसके तहत माध्यमिक विद्यालयों में भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित और अंग्रेजी समेत पांच विषयों में काउंसलिंग की गई है। पूर्व में पहली काउंसलिंग में कम अतिथि शिक्षक पहुंचे थे।
बृहस्पतिवार को आयोजित काउंसलिंग में शिक्षा विभाग को 80 अतिथि शिक्षकों की सूची मिली थी। इसमें 25 ही काउसंलिंग के लिए पहुंचे। अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान विषयों के लिए कोई अतिथि शिक्षक नहीं आया।
सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि 80 अतिथि शिक्षकों की सूची मिली थी। अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान विषय के लिए कोई भी काउंसलिंग के लिए नहीं आया। रसायन और जीवन विज्ञान में स्टाफ पर्याप्त है। अगर तीसरी काउंसलिंग के लिए आदेश दिए जाते हैं तो फिर काउंसलिंग की जाएगी।