फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में शारदा पर तेजी से हो रहा फोर लेन पुल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नेपाल उत्तराखंड की सीमा से लगे सीमावर्ती क्षेत्र में बनाए जा रहे ड्राइ पोर्ट (सूखा बंदरगाह) को भारत से जोड़ने के लिए शारदा नदी में तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन का पुल भी बना रहा है।
विज्ञापन

पुल और पुल से बंदरगाह तक संपर्क मार्ग का निर्माण तेजी से चल रहा है। आठ सौ मीटर लंबा यह पुल का करीब साठ प्रतिशत बन चुका है।
भारत के साथ उत्तराखंड सीमा से कारोबार बढ़ाने के लिए नेपाल अपने सीमावर्ती चांदनी व कंचनभोग में पुल और सूखे बंदरगाह का निर्माण कर रहा है। इस रास्ते नेपाल के लिए भारत के बड़े औद्योगिक शहरों की दूरी कम और सुगम होगी।
इसके लिए नेपाल सरकार बनबसा बैराज से करीब तीन किमी दक्षिण में अपने चांदनी गांव के पास शारदा में 800 मीटर लंबा और 23.8 मीटर चौड़ा फोर लेन पुल बना रही है।
विज्ञापन

पुल से उत्तर दिशा में गड्ढा चौकी (नेपाल) को जोड़ने के लिए छह किमी और पश्चिम में चांदनी की तरफ डेढ़ किमी फोर लेन संपर्क मार्ग भी बनाया बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
पुल का निर्माण कर रही कार्यदायी ठेकेदार कंपनी कुमार श्रेष्ठ सीएफईजी जेबी के इंजीनियर किशोर पांडेय का कहना है कि पुल का निर्माण पूरा हो जाता, लेकिन पहले कोरोना और अब बरसात के कारण व्यवधान हुआ है।
अपने देश से सीधे सड़क सुविधा से जुड़ेगा नेपाल का दोधारा, चांदनी क्षेत्र
नेपाल में निर्मित हो रहे फोर लेन पुल से उत्तराखंड सीमा से भारत-नेपाल के बीच कारोबार बढ़ेगा। साथ ही शारदा नदी के कारण अपने ही देश से सड़क संपर्क से वंचित नेपाल का दोधारा, चांदनी क्षेत्र भी देश से सीधा सड़क सुविधा से जुड़ेगा।
बीच में शारदा नदी होने से नेपाल के दोधारा, चांदनी का बड़ा भूभाग अपने ही देश से सीधे सड़क संपर्क से अछूता है। यहां के लोगों को अपने ही जिला मुख्यालय महेंद्रनगर जाने के लिए बनबसा बैराज के रास्ते नेपाल में प्रवेश करना पड़ता है।
नेपाल में बन रहा फोर लेन पुल और बंदरगाह उत्तराखंड की बनबसा सीमा के रास्ते भारत से जुड़ेगा। इसके लिए भारत सरकार की ओर से बनबसा में भैंसाझाला व लाटाखल्ला से नेपाल के चांदनी तक फोर लेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, जो बनबसा के जगबुड़ा पुल के पास एनएच से जुड़ेगी। सड़क का एलाइमेंट फाइनल हो चुका है और निर्माण भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

-हिमांशु कफल्टिया, उपजिलाधिकारी, टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें