फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरोड़ा के उफान से कटा अस्थायी बंधा, बोरोगोठ व घसियारामंडी को भावी खतरा

विज्ञापन
आपदा में ध्वस्त हुआ किरोड़ा पुल के पास आरबीएम से बनाया अस्थायी बंधा। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। किरोड़ा नाले से बोरागोठ और शहर की घसियारामंडी कॉलोनी की सुरक्षा के लिए लाखों की लागत से बना अस्थायी बंधा आपदा में बह गया है।
विज्ञापन

इससे नाले का रुख फिर आबादी की ओर मुड़ने का खतरा पैदा हो गया है। इससे चिंतित ग्रामीणों और कॉलोनी के लोगों ने शासन, प्रशासन से समय रहते आरसीसी ब्लॉक बनाकर बाढ़ सुरक्षा की मांग की है।
करीब तीन साल पहले बारिश में किरोड़ा का रुख बोरागोठ और घसियारामंडी कॉलोनी की ओर मुड़ गया था। तब सिंचाई विभाग ने किरोड़ा पुल के पास आरबीएम का अस्थायी बंधा बनाया था, लेकिन यह बंधा 18, 19 अक्तूबर को उफनाए नाले में बह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घसियारामंडी के सभासद योगेश पांडेय, बोरागोठ के समाजसेवी संजय पाठक, भरत बोहरा, सतीश पांडेय, धन सिंह आदि का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बोरागोठ, घसियारामंडी के साथ ही नायकगोठ, पूर्णागिरि विहार, शारदा चुंगी कॉलोनी के लिए भी खतरा हो सकता है। उन्होंने समय रहते किरोड़ा पुल से रोखड़ तक करीब 60 मीटर हिस्से में आरसीसी ब्लॉक बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें