फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: यह क्या...लकड़ी के बने मकान में लगी आग, अफरातफरी मची

Tue, 19 Mar 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। श्री पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के सचिव कमल गड़कोटी के लकड़ी के बने मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। घटना के समय पीड़ित का परिवार पड़ोस में गया था। अग्निकांड में फ्रिज, कूलर समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड ने बमुश्किल आग को काबू किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर एक नेहरू पार्क के पास श्री पूर्णागिरि बार एसोसिएशन के सचिव कमल गड़कोटी का लकड़ी का बना मकान है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उनके मकान से अचानक धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और गड़कोटी परिवार को दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन तब तक घर के सामान के साथ ही करीब 30-35 हजार की नकदी जलकर नष्ट हो चुकी थी।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने अग्निकांड में दो लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान जताया है। एफएसओ अमर सिंह अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने राजेश नाथ के नेतृत्व में आग को काबू किया। टीम में कृष्ण सिंह, पंकज सिंह, उमेश सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन


दो दिन से धधक रहे है पमस्यारी के जंगल

डीडीहाट ( पिथौरागढ़)। डीडीहाट तहसील मुख्यालय से लगे पमस्यारी गांव के जंगल दो दिन से धधक रहे हैं। वन विभाग की टीम दूसरे दिन भी आग पर काबू नहीं पा सकी। आग लगने से वातावरण में धुंध बढ़ती जा रही है।
बीते रविवार की रात से पमस्यारी के जंगलों में तीन स्थानों पर आग लगी हुई है। इससे नगर में धुंध लगातार बढ़ रही है। चीड़ के जंगल होने से आग विकराल रूप ले रही है। वन विभाग की टीम सोमवार से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। रेंजर बीएस अल्मिया ने वन विभाग के दल को आग पर शीघ्र काबू पाने के निर्देश दिए हैं। वहीं वन विभाग ने जंगल में आग लगाने वालों की सूचना विभाग को देने की अपील की है। उनका कहना है कि यदि कोई वनों में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद


आग की चपेट में मूर्ति नापड़ का जंगल

नाचनी (पिथौरागढ़)। वन क्षेत्र डीडीहाट के नौलड़ा के मूर्ति नापड़ के जंगल में मंगलवार सुबह आग लग गई। वनाग्नि की चपेट में चीड़, क्वेराल, बाज, फल्याट, हरड़, आंवला आदि के पेड़ आ रहे हैं। आग से बहुमूल्य वन संपदा को खासा नुकसान हो रहा है। यदि आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया गया तो कई हेक्टेयर जंगल जलकर नष्ट हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें