फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: इस बार मां वाराही धाम में मनाया जाएगा होली महोत्सव

Mon, 18 Mar 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीधुरा (चंपावत)। मां वाराही धाम देवीधुरा में इस बार होली महोत्सव मनाया जाएगा। पहली बार होगा जब कई गांव के लोग एक साथ होली महोत्सव मनाएंगे।
विज्ञापन

मां वाराही धाम अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि एकादशी के दिन खेतीखान और द्वादशी के दिन कानीकोट की भव्य होली के साथ घिघारुकोट-सांगो, देवीधुरा, धरोंज, भैसर्क, पखोटी, वालिक, कनवाड़, कोटला, सुनी कटना में होली का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की होली भी होगी। होली महोत्सव को लेकर मंदिर कमेटी की ओर से युवाओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया, दिनेश जोशी, कोषाध्यक्ष दीपक चम्याल, चंदन बिष्ट, नरेंद्र लडवाल, प्रधान ईश्वर बिष्ट, नवीन राणा, रमेश राणा, राजू बिष्ट, नवीन चंद्र, नरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश बिष्ट, विक्रम कठायत, छात्र संघ अध्यक्ष पंकज चम्याल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, दान सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें