लोहाघाट के गंगनौला में गौरा महेश को विदाई देती महिलाएं।
- फोटो : LOHAGHAT
गंगनलोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र में गौरा महोत्सव की धूम मची है। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने झोड़ों का गायन कर गौरा-महेश की आराधना की। गंगनौला में नम आंखों से गौरा-महेश को विदाई देकर महोत्सव का समापन हुआ। गल्लागांव तोक में निर्मला जोशी, बबीता जोशी, मंजू, तुलसी, कमला, अनीता, उमा, चंपा, किरन जोशी आदि ने गौरा को विदाई दी।
इधर पाटी के अनर्पा गांव के होली प्रांगण में महिलाओं ने गौरा-महेश की मूर्ति बनाकर आकर्षक ढंग से उसको सजाया। आयोजन में देवकी देवी, कविता देवी, विमला, रमा, मीना, हेमा, चनी, केशवी देवी, भागीरथी, नीरज, बसंती, मोहित, सचिन, रेखा, भुवनेश्वरी, विमला, ईश्वरी आदि आदि शामिल रहे। फोर्ती, नौमाना, जिंडी, सुनकुरी आदि गांवों में गौरों का गायन चल रहा है।