फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती दवा के दरवाजों में पांच दिन से लटके ताले

विज्ञापन
लोहाघाट उप जिला अस्पताल परिसर में जन औषधी केंद्र में लटके ताले। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के उपजिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र में पांच दिनों से ताले लटके हैं। इस वजह से लोग सस्ती दवा से वंचित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केंद्र उनके अधीन न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। नागरिकों ने जल्द इस केंद्र को खोलने की मांग की है। उन्होंने जल्द केंद्र का संचालन शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इलाज के लिए अस्पताल आने रोगियों को डॉक्टरों की ओर से बाहर से दवाएं लिखी जा रही हैं। जन औषधि केंद्र बंद होने से लोगों को बाजारों से महंगी दवाएं खरीदने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जन औषधि केंद्र खुला रहता तो उन्हें केंद्र से सस्ती दवाएं मिलतीं। नागरिकों ने केंद्र बंद होने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप कर इसे चालू कराने की मांग की है। केंद्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जन औषधि केंद्र के संचालक नवीन जोशी ने कहा कि केंद्र में तैनात अकेले फार्मासिस्ट के अवकाश पर होने के चलते केंद्र बंद है। सोमवार तक केंद्र का संचालन शुरू किया जाएगा। लोहाघाट के कार्यवाहक चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने कहा कि लोहाघाट का जन औषधि केंद्र उनके अधीन नहीं है। केंद्र खुलता है या बंद होता है, इसमें उनका कोई दायित्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें