फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जेवर चोरी का केस दर्ज न करने पर पर्यावरण मित्र ने गटका जहर

Tue, 05 Dec 2023 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन








लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस पर जेवर चोरी का मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए नगरपालिका में कार्यरत पर्यावरण मित्र ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अब पुलिस ने खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नगर पालिका के बरात घर में रहने वाले पर्यावरण मित्र संदीप ने बताया कि दीपावली के दौरान उसने घर में अपनी मां के चांदी जेवर रखे थे। इसी बीच टेंट हाउस में कार्य करने वाले एक युवक ने वह जेवर चुरा लिए। इसकी सूचना उन्होंने लोहाघाट पुलिस थाने में दी। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह करवा दिया जिसमें युवक जेवरों की कीमत देने के लिए राजी हो गया। संदीप ने बताया कि जब रुपये की मांग की गई तो आरोपी मुकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




संदीप ने आरोप लगाया कि जब वह दोबारा पुलिस के पास कार्रवाई की मांग करने गया तो उसके साथ अभद्रता की गई। इससे आहत होकर उसने सोमवार की शाम को जहरीला पदार्थ गटक लिया। संदीप के भाई संजीव ने बताया कि उसके भाई के जहर खाने के बाद लोहाघाट पुलिस ने उनकी तहरीर ली है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि यह मामला उनके कार्यभार ग्रहण करने से पहले का है। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हिमांशु उर्फ तोता के खिलाफ आईपीसी की धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें