फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ग्रामीण क्षेत्रों में कांपेक्टर के जरिये होगा कूड़े का निस्तारण

Tue, 05 Dec 2023 09:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
-सतीश जोशी सत्तू
विज्ञापन

चंपावत। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला पंचायत की ओर से जिले के चारों विकासखंडों में जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के लिए कांपेक्टर मशीन स्थापित की गई हैं।
जिला पंचायत और स्वजल की ओर से पाटी विकासखंड के पाटी ग्राम पंचायत, बाराकोट विकासखंड की बाराकोट ग्राम पंचायत, लोहाघाट विकासखंड की पाटनपाटनी ग्राम पंचायत और चंपावत विकासखंड की नायकगोठ ग्राम पंचायत में कांपेक्टर मशीन लगा दी गई हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कांपेक्टर मशीन के संचालन के लिए विभाग को संचालक नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व में जिला पंचायत की ओर से शुरू की गई निविदा प्रक्रिया मेंं कोई भी संचालक नहीं मिल पाया। विभाग की ओर से एक बार फिर से कांंपेक्टर मशीनो के संचालन के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी भगवत पाटनी ने बताया कि कांपेक्टर के प्रति इकाई संचालन के लिए कर्मचारी चाहिए। कांपेक्टर मशीन के संचालन के लिए विभाग की ओर से दूसरी बार निविदा की प्रक्रिया गतिमान है। संवाद

चार वाहनों से एकत्र किया जा रहा जैविक और अजैविक कूड़ा
चंपावत। जिले के नगरीय क्षेत्रों में जहां नगर निकायों की ओर से प्रतिदिन जैविक और अजैविक कूड़ा वाहनों से घर-घर जाकर उठाया जाता है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जैविक और अजैविक कूड़ा उठान के लिए चार वाहन संचालित किए जा रहे हैं जो विभिन्न ग्रामीण स्थानों पर बनाए गए कूड़ेदान से कूड़ा कांपेक्टर मशीन तक पहुंचाएंगे। संवाद
विज्ञापन

-
पालिका की कांपेक्टर मशीन का नहीं हो सका इस्तेमाल
चंपावत। जिला मुख्यालय की नगरपालिका में एक दशक पूर्व स्थापित की गई लाखों रुपये मूल्य की कांपेक्टर मशीन सफेद हाथी बनी हुई है। पालिका की ओर से सेलाखोला रोड में ट्रचिंग ग्राउंड के पास स्थापित की गई कांपेक्टर मशीन का एक बार भी प्रयोग नहीं हो सका है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें