फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों ने विकास बढ़ाने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
लोहाघाट के ग्रामीण क्षेत्रों में जन संपर्क कर लोगों से वोट की अपील करते कांग्रेस प्रत्याशी खुशा? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल के समर्थन में पाटी ब्लॉक के भिंगराड़ा में जनसभा हुई। इसमें वक्ताओं ने लोगों से वोट की अपील की। कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि उनके कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास कार्य हुए हैं। विपक्ष के लोग उनके कार्यों को देखकर बौखला गए हैं। कांग्रेस पार्टी के पास न केंद्र में और न ही राज्य में नेतृत्व है ऐसे में यह लोग विकास नहीं करेंगे। फर्त्याल ने अपना वोट भाजपा को करने की अपील की।
मुख्य वक्ता रहे खरही भिंगराड़ा साक्षी फाउंडेशन के संचालक स्वामी प्रेम सुगंध महाराज ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा के लिए और देश के समग्र विकास के लिए आप लोगों को चुनाव करना है, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को अपनी मानकर समाधान करने वाले ऐसे प्रत्याशी का चयन करने पर विचार करना चाहिए। इस मौके पर सतीश पांडे, राम दत्त जोशी, नवीन बोहरा, सुमनलता, नीलम गड़कोटी, दीपक गड़कोटी, मोहन टिटगांई, हरीश मिश्रा, राजेश बिष्ट, रमेश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह ने लगाई वोटरों की परिक्रमा
लोहाघाट (चंपावत)। कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जन संपर्क कर लोगों से वोट की अपील की। अधिकारी ने कोलीढेक, झलानदेव, कलचौड़ा, कर्णकरायत, मल्लाढेक, पिलखी आदि गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान कई लोगों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया। अधिकारी ने कहा कि विकास के नाम पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार फेल साबित हुई है। कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में लोग सड़क, स्वास्थ्य, पानी आदि समस्याओं से जूझ रहे हैं। भाजपा सरकार को लोगों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने, बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने आदि मुद्दों पर कोई कार्य नहीं हुए। अधिकारी ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों का उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। विकास से वंचित लोग परिवर्तन का मन बना चुके हैं, जो 14 फरवरी को होने वाले मतदान में कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर रिकॉड मतों से उन्हें जिता रहे हैं। जन संपर्क में उनके साथ नवीन मुरारी, खुशाल मेहता, मदन अधिकारी, आनंद अधिकारी, प्रकाश माहरा, अशोक माहरा, रोहित राज, प्रियांशु भट्ट, राहुल कुमार आदि थे।
विकास की गंगा बहाने का आश्वासन दिया
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहतोड़ी का चुनाव प्रचार तेजी पकड़ने लगा है। कैलाश ने शुक्रवार को टनकपुर में जनसंपर्क किया। उन्होंने जीतने पर आने वाले पांच सालों में टनकपुर की समस्त समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन देकर वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में अपनी बीमारी, दो वर्ष कोरोना के कारण अधिक काम नही कर पाए। अब मौका मिलने पर वे विकास की गति बढ़ाने का प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने शुक्रवार को आमबाग, छीनीगोठ, ज्ञानखेड़ा, मोहनपुर, तुमड़ानीगोठ, घसियारमंडी मनिहारगोठ, सैलानीगोठ, आदि में व्यापक प्रचार किया। उधर बनबसा में मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बनबसा नगरीय क्षेत्र समेत बनबसा की आठों ग्रामसभाओं के विभिन्न गांवों में भाजपा का प्रचार कर कैलाश के लिए वोट मांगे।
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने मांगे मतदाताओं से वोट
लोहाघाट (चंपावत)। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश बिष्ट ने देवीधुरा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। देवीधुरा के मुख्य बाजार में फलों से उनका भार तौला गया। उन्होंने लोगों से वोट की अपील की। कहा कि उत्तराखंड विकास के मामले में काफी पिछड़ गया है। करोलबाग के विधायक विशेष रवि ने कहा कि इस बार जनता ने दोनों राजनीतिक पार्टियों से किनारा करें। कहा कि मतदाता आप पार्टी को चुनने का मन बना लिया है। इस दौरान चंपावत जोनल प्रभारी रवि चतुर्वेदी, रतन बिष्ट, पूर्व ग्राम प्रधान, तुलसी बिष्ट, भास्कर बिष्ट, विक्रम कठायत, विक्की बहुगुणा, प्रताप बिष्ट, चंदन सिंह आदि थे।
आप के मदन ने जारी किए संकल्प पत्र
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। आम आदमी (आप) प्रत्याशी मदन सिंह महर ने टनकपुर-बनबसा में नगरीय, ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंच जनसंपर्क किया। उन्होंने अपने संकल्प पत्र भी जारी कर क्षेत्र का समग्र विकास करने के नाम पर आम जनता से वोट मांगे। उन्होंने टनकपुर-बनबसा में रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन भी किया।
विकास के नाम पर मांगे वोट
बनबसा/टनकपुर/चंपावत)। कांग्रेस कमेटी चंपावत के जिला अध्यक्ष पूरन कठायत के नेतृत्व में धौन, पत्थर मौनू, सायली, सल्ली आदि में कांग्रेस प्रत्याशी हेमेश खर्कवाल के लिए विकास के नाम पर वोट देने की अपील की। प्रत्याशी हेमेश ने आंबेडकर ग्राम फागपुर, भजनपुर, चंदनी, बमनपुरी में जनसभा की। सपा, बसपा, आप, उक्रांद समेत निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई जगह जाकर वोट मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें