फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में बनेगा माता का धूनी स्थल, इंटरकॉम व्यवस्था से गूंजेंगे भक्तिगीत

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि मंदिर समिति की खुली बैठक में उपस्थित समिति पदाधिकारी व पुजारी। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में माता का धूनी स्थल बनाया जाएगा। भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक देवी मां के भक्तिगीत गूंजेंगे। मंदिर समिति की खुली बैठक में यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में धाम क्षेत्र की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कई सुझाव मिले। तय हुआ कि धाम में माता के धूनी स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें नवरात्र में माता की ज्योत जलेगी और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। मुख्य मंदिर से भैरव मंदिर तक रास्ते में इंटरकॉम व्यवस्था की जाएगी। इसमें देवी मां की आरती, भक्तिगीत बजेंगे, ताकि दर्शन के लिए आते-जाते श्रद्धालुओं का भक्तिगीतों से उत्साह बढे़।
मुख्य मंदिर क्षेत्र में गुटखा, बीडी-सिगरेट के प्रयोग पर पूर्णरूप से प्रतिबंध रहेगा। नववर्ष और आगामी मेले की व्यवस्था के लिए जल्द प्रशासन के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं निर्धारित की जाएंगी। पेयजल की व्यवस्था सुधारने के लिए जल संस्थान से निगालीगाड़, भवानीगाड़, पूर्णागिरि पेयजल योजना की लाइनों को नववर्ष मेले से पूर्व दुरुस्त कर जलापूर्ति सुचारु करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

टुन्यास में समिति अध्यक्ष किशन तिवारी की अध्यक्षता में सचिव सुरेश तिवारी ने संचालन किया। बैठक में समिति उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र पांडेय, हेम चंद्र पांडेय, मोहन पांडेय, हरीश तिवारी, दुर्गा दत्त तिवारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें