पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी संगठन
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिला मुख्यालय में कई कर्मचारी संगठन के लोगों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रोडवेज स्टेशन में पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और सभा की। उन्होंने कहा कि सरकार की यूनिफाइड पेंशन योजना नहीं चाहिए।
बृहस्पतिवार को एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता के नेतृत्व में कई कर्मचारी संगठन के लोगों ने रोडवेज स्टेशन में डीएम कार्यालय तक रैली निकालकर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। उन्होंने उनकी मांग को सरकार लगातार अनदेखा कर रही है। कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन बहाली के लिए आंदोलनरत हैं लेकिन सरकार उन पर अपनी बनाई पेंशन योजना थोपने का प्रयास कर रही है।