फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीड़ी-चामा से खतेड़ा तक सड़क बनाने की मांग

Thu, 07 Mar 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सीड़ी-चामा से खतेड़ा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने आवाज मुखर कर दी है। क्षेत्रवासियों ने जल्द सड़क नहीं बनने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पिंकी आर्या को सौंपा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रवासी लंबे समय से तहसील डीडीहाट के सीड़ी-चामा से तेजम तहसील के ग्राम सभा खतेड़ा तक सड़क बनाए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। सड़क के अभाव में दो तहसीलों की पांच हजार से अधिक की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि तेजम तहसील मुख्यालय से खतेड़ा तक सड़क बन चुकी है। उससे आगे इन दोनों ग्राम सभाओं के बीच करीब चार किमी सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क निर्माण को लेकर उचित कार्यवाही नहीं की गई तो सभी क्षेत्रवासी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन



सड़क की गुणवत्ता में सुधार की मांग

बनबसा (चंपावत)। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकार वाली शारदा नहर किनारे के मार्ग का शारदा केनाल आवासीय परिसर से लालकोठी तक जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए देवीपुरा के प्रधान दीपक प्रकाश चंद ने शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ को ज्ञापन भेजा है।
उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि वर्षों बाद केनाल गेट से लालकोठी तक सड़क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया जा रहा है। डामरीकरण करते ही सड़क उखड़ना शुरू हो गई है। उन्होंने सड़क के जीर्णोद्धार में गुणवत्ता को मानकों का ध्यान रखने की और संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें