फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाल में कच्ची जलौनी लकड़ी के चलते शवदाह में हो रही लोगों को दिक्कतें

विज्ञापन
लोहाघाट वन निगम के टाल में पड़ी कच्ची लकड़िया। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वन निगम के लकड़ी टाल में टिनशेड न होने के कारण शवदाह के लिए सूखी लकड़ियां नहीं मिल सकीं। इससे आक्रोशित लोगों ने वन निगम से सूखी लकड़ियां उपलब्ध कराने और वहां टिनशेड बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी, विजय राय, हरीश राय, दीपक चंद्र आदि का कहना था कि वन निगम के लकड़ी के टाल पर कुछ समय से जलौनी लकड़ी कच्ची मिल रही है। इससे लोगों को शवदाह में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि जलौनी लकड़ी कच्ची होने से शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए लोगों को वाहनों के टायर, डीजल, पेट्रोल का इंतजाम करना पड़ रहा है, तब जाकर कई घंटों में शव का अंतिम संस्कार हो रहा है। लोगों ने वन निगम से सूखी लकड़ियां उपलब्ध कराने के साथ टाल पर टिनशेड बनाने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वन निगम के टाल प्रभारी मोहन सिंह परवाल का कहना है कि टाल पर यूकेलिप्टस की लकड़ी उपलब्ध है। इस लकड़ी में तेल होता है, जो जल्दी आग पकड़ लेता है। बारिश से लकड़ी बचाने के लिए वन निगम के अधिकारियों और नगर पालिका से कई बार टिनशेड बनाने की मांग की गई है। यह समस्या सुलझाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने डीएम और वन निगम को पत्र भेजा। बताया कि टिनशेड का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें