फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाड़ासोंसेरा गांव की नदी में बही गीता को प्रशासन ने किया मृत घोषित

विज्ञापन
पाड़ासोंसेरा के नदी में बही गीता के पति नारायण सिंह को मुआवजे का चैक सौंपते एसडीएम केएन गोस्वामी? - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के पाड़ासोंसेरा निवासी नदी में बही गीता देवी (35) पत्नी नारायण सिंह को प्रशासन ने मृत घोषित कर उसके परिजनों को चार लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। गीता देवी पिछले वर्ष 21 जुलाई को जंगल से घास काटकर लौट रही थी, इसी दौरान रूय्नी नदी में पैर फिसलने से वह बह गई थी। लंबे समय तक ढूंढखोज के बावजूद उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एसडीएम केएन गोस्वामी ने बताया कि महिला के नदी में बहने के बाद इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की गई। इसमें स्थलीय निरीक्षण के साथ मायके, ससुराल वालों के बयान दर्ज कर घटना के समय राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों से घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए गए। सभी पक्षों को सुनने और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद एसडीएम ने डीएम को अपनी रिपोर्ट सौंपी।
इसमें नदी में बही गीता देवी को मृत मान दैवी आपदा के मानकों के तहत मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की संस्तुति की थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने मृतक गीता के परिजनों को दैवी आपदा मद से मानकों के अनुरूप चार लाख रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया। एसडीएम गोस्वामी ने बताया कि मृतका के पुत्र प्रियांशु, ललित सिंह, पुत्री रीता, तनुजा, पति नारायण सिंह के नाम से जारी 80-80 हजार रुपये के चेक बुधवार को नारायण सिंह को सौंपे गए। मृतका के परिजनों ने मुआवजा दिलाने के लिए प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें