फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच युवकों को एक महिला ने लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला ठग ने टनकपुर के पांच युवकों को चूना लगाया। महिला ने पांच युवकों से करीब साढ़े आठ लाख रुपये की साइबर ठगी की है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी महिला पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टनकपुर निवासी पांच युवकों को तमिलनाडु निवासी एक महिला ने नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का शिकार बना लिया। टनकपुर के नायकगोठ निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को तहरीर दे साइबर ठगी की सूचना दी। तहरीर में बताया कि कुछ समय पूर्व उनका तमिलनाडु निवासी एक महिला से मोबाइल फोन पर संपर्क हुआ। महिला ने उन्हें ओमान में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने पांच युवकों से 8.45 लाख रुपये अपने खाते में जमा करा लिए लेकिन राशि जमा कराने के बाद से उक्त महिला से संपर्क नहीं हो पा रहा है। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एक टीम का गठन कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें