चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में चंपावत जिले में हाईस्कूल और इंटर में छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ा। सात साल बाद 2021 में बोर्ड परीक्षा में छात्रों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा था। हाईस्कूल में 79.97 प्रतिशत और इंटर में 89.01 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। हाईस्कूल में 77.42 प्रतिशत छात्र और 82.48 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं जबकि इंटर में 87.75 प्रतिशत छात्र व 90.10 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं। हाईस्कूल में 95.80 प्रतिशत अंकों के साथ बनबसा विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की मानसी भट्ट ने जिले में प्रथम और प्रदेश में 15वां स्थान पाया जबकि इंटर में 93 प्रतिशत नंबरों के साथ टनकपुर विवेकानंद विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के अमित चौड़कोटी ने जिले में पहला और उत्तराखंड में 20वां नंबर पाया। प्रदेश की मेरिट में हाईस्कूल में कुल चार और इंटर में दो छात्र आए हैं।
मुख्य शिक्षाधिकारी (सीईओ) जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि चंपावत जिले में हाईस्कूल में 3986 (1976 छात्र, 2010 छात्राएं) में से 3188 (1530 छात्र, 1658 छात्राएं) अभ्यर्थी पास हुए हैं जबकि इंटर में 3742 (1740 छात्र, 2002 छात्राएं) में से 3331 (1527 छात्र, 1804 छात्राएं) पास हुए। पिछले साल की अपेक्षा हाईस्कूल में 19.13 प्रतिशत और इंटर में 10.91 प्रतिशत परीक्षा परिणाम कर रहा। मेरिट सूची में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (वीवीएमआईसी) का दबदबा रहा। हाईस्कूल और इंटर में कुल 20 में से 17 छात्र-छात्राएं इन्हीं स्कूलों के हैं। नतीजा आने के बाद छात्र-छात्राओं ने मुंह मीठा कर जश्न मनाया।
चंपावत जिले का परीक्षा परिणाम (प्रतिशत में)
वर्ष हाईस्कूल इंटर
2019 82.92 92.69
2020 84.93 86.44
2021 99.10 99.92
2022 79.97 89.01
हाईस्कूल में चंपावत जिले के टॉप टेन
1. मानसी भट्ट: 95.80 प्रतिशत (प्रदेश में15वां नंबर), वीवीएमआईसी बनबसा।
2. हिमांशु मिश्रा: 95.40 प्रतिशत(प्रदेश में 17वां नंबर), जीआईसी भिंगराड़ा।
3. प्रदीप पाल: 94.60 प्रतिशत (प्रदेश में 21वां नंबर) वीवीएमआईसी लोहाघाट।
4. सुनीता जोशी: 93.80 प्रतिशत (प्रदेश में 25वां नंबर) राजकीय पल्सों हाईस्कूल।
5. दिव्यांशी: 90.40 प्रतिशत, वीवीएमआईसी चंपावत।
6. अनामिका: 90.20 प्रतिशत, वीवीएमआईसी चंपावत।
7. सचिन भंडारी: 90 प्रतिशत, वीवीएमआईसी, लोहाघाट।
8. शुभम पांडेय: 89.80 प्रतिशत, वीवीएमआईसी, लोहाघाट।
9. हितेश कुमार: 89.20 प्रतिशत, वीवीएमआईसी चंपावत।
10. दीया चौबे: 88.60 प्रतिशत, हीराबल्लभ भट्ट बालिका विद्यामंदिर लोहाघाट।
इंटर में चंपावत जिले के टॉप टेन
1. अमित चौड़ाकोटी: 93 प्रतिशत (प्रदेश में 20वां नंबर), लाला चंभाराम वीवएमआईसी, टनकपुर।
2. हर्षदीप जोशी: 92 प्रतिशत (प्रदेश में 25वां नंबर), जीआईसी दिगालीचौड़।
3. मोहित जोशी: 89.20 प्रतिशत, वीवीएमआईसी चंपावत।
4. हर्षित पंत: 87.20 प्रतिशत, वीवीएमआईसी, लोहाघाट।
5. निर्मला जोशी: 86.80 प्रतिशत, वीवीएमआईसी चंपावत।
6. दिव्या भट्ट : 86.00 प्रतिशत, वीवीएमआईसी चंपावत।
7. अमननाथ रावल : 85.40 प्रतिशत, वीवीएमआईसी, लोहाघाट।
8. अक्षय जोशी : 85.20 प्रतिशत, वीवीएमआईसी चंपावत।
9. हेमंत सिंह देव : 83.80 प्रतिशत, वीवीएमआईसी, लोहाघाट।
10. ईश्वर सामंत: 83.40 प्रतिशत, वीवीएमआईसी, लोहाघाट।