श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। देर रात तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दूरदराज से आए लोगों ने आनंद लिया। जिले भर से आए पुलिस कर्मियों की टीम ने झांकियां लगाकर कृष्ण भक्ति की बयार बहा दी। सांस्कृतिक संध्या में शुभम तिवारी ने गढ़वाली, जै गोल्ज्यू जन्मभूमि सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों ने बड़ी देर भई नंद लाला, तेरी राह तके बृज बाला की शानदार प्रस्तुति दी।
इसके अलावा जवाहर नवोदय स्कूल, आदित्य डांस एकेडमी, मंजू डांस एकेडमी, स्टार डांस एकेडमी, जिला सांस्कृतिक मंच आदि ने कुमाऊंनी, हिंदी गीतों की बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। नन्ही सी बच्ची वैष्णवी के दिल है छोटा सा छोटी सी आशा गीत को खूब सराहा गया। इसके अलावा लोहाघाट से आए गायक जगदीश राय ने किशोर कुमार के गाने चला जाता हूं किसी की धुन में गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उनके साथ संगीत शिक्षक अनूप कौशल, प्रतीक जोशी, अजय कलखुड़िया, कनिष्क राय और लक्ष्मण बिष्ट की टीम ने देर रात तक समा बांधा। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के दिशा निर्देशन पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विधायक ने पुलिस कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि दिन रात मेहनत कर पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा करते हैं। इस दौरान व्यवस्था बनाने में आरआई भगवत सिंह राणा तैनात रहे। कार्यक्रमों का संचालन नवीन पंत, विपिन ओली ने किया।
सांस्कृतिक संध्या में ये रहे मौजूद
चंपावत। डीएम एसएन पांडेय, एडीएम टीएस मर्तोलिया, सीएजेम धर्मेंद्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश तिवारी, पूर्व प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, गिरीश जोशी, मुकेश कलखुड़िया, कैलाश अधिकारी, ऋषिराज खर्कवाल, विधायक प्रतिनिधि दीपक मुरारी, पीयूष जोशी, मनोज तड़ागी, योगेश भट्ट, दीपक अधिकारी, रोहित बिष्ट, विकास साह, सूरज प्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
जन्माष्टमी पर बच्चों ने बनाए राधा-कृष्ण के रूप
चंपावत। जिला मुख्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। विभिन्न स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप बनाया। इस दौरान मल्लिकार्जुन स्कूल, उदयन इंटरनेशनल, यूनिवर्सल इंटर कालेज, मार्डन इंटर कालेज, वियरशिवा, द एशियन एकेडमी, एबीसी आल्मामैटर आदि स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ब्यूरो
रे मन मूरख जनम गवायो...
पाटी (चंपावत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मस्टा संगीत कला समिति के कलाकारों ने भजन संध्या आयोजित की। इस दौरान कलाकारों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रोताओं को देर तक बांधे रखा। पाटी के श्रीराम भवन में हुई भजन संध्या का शुभारंभ सामूहिक श्याम वंदना श्याम शरण में आयो के साथ हुआ।
संगीताचार्य सीएस मौनी ने रे मन मूरख जनम गवायो भजन से कार्यक्रम का आगाज हुआ। केसी भट्ट ने बधाई झूम के गाओ आज नंदलाल आये हैं, कृष्णानंद पचौली ने प्रभु हम पे दया करना, एमसी भट्ट ने श्याम तेरी बंशी पुकारे राधा नाम, विशाल पचौली ने बंशी बजाके मोहना क्यों कर गया किनारा, प्रदीप ने कृष्ण चरण गहिए, एमएन पचौली ने बांसुरिया कहां भूल आये कुंवर कन्हैया, प्रदीप पचौली ने अधरों पे धर के बंशी किसको लुभा रहे हो, पंकज पचौली ने दर्शन दो घनश्याम नाथ मोरी अंखिया प्यासी रे भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय कर दिया।
शिक्षक रवीश पचौली ने या लकुटी और कामरिया पर राज तिहुं को तजि डारो गीत के साथ भजन संध्या का समापन किया। तबले में ताल तन्मय पचौली, कैलाश भटट, विशाल पचौली ने दी।
...मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो
बनबसा (चंपावत)। बीती रात जन्माष्टमी पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान सांस्कृतिक दलों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं और भजन संध्या का आयोजन किया गया।
प्राचीन हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से आयोजित दही मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें मीना बाजार के कान्हा ग्रुप ने मटकी फोड़ प्रथम स्थान प्राप्त कर 5100 रुपये की धनराशि जीती। इस मौके पर कमेटी सदस्य हर्षित गोयल, संजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, शियाराम अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी आदि मौजूद थे।
चंदनी स्कूल में आयोजित भजन संध्या में पालीवाल म्यूजिकल ग्रुप ने भजनों से समा बांध दिया। गायक बासू भाई ने बुला लो वृंदावन गिरधारी, पं. जितेंद्र भट्ट ने राधा ऐसी भयी श्याम की दीवानी, अनिल पालीवाल ने बड़ी देर भई नंदलाला तेरी राह तके बृजबाला, कंचन कोहली ने मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो जैसे भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मुकेश जोशी, पंकज चौड़ाकोटी, अजय नितेश, नीरज कापड़ी, मेधराज, पंकज गुरूंग आदि ने सहयोग दिया। बमनपुरी स्थित मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
नन्हे बच्चों ने श्रीकृष्ण सुदामा कथा का नृत्य द्वारा प्रस्तुतीकरण किया। इससे पूर्व मंदिर में भजन कीर्तनों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश गहतोड़ी थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवकी चंदेल, प्रकाश गोस्वामी, देवकी चंद आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, गोविंद शर्मा, दीपक रौतेला, अशोक जोशी, ग्रामप्रधान गिरधारी लाल, ललित वर्मा, हेमा जोशी, मुन्नी जोशी आदि ने सहयोग किया। सेना छावनी स्थित शिव मंदिर में भी जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई।
श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में फूलों की होली खेली
टनकपुर (चंपावत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में सीमेंट रोड स्थित शिवालय में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। बरेली से आई कलाकारों की टीम ने भगवान श्रीकृष्ण नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रम़ुग्ध किया। श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में फूलों की होली खेली गई। आयोजन में श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष दीनदयाल अग्रवाल, महेंद्र बसंल, संजय गर्ग, वैैैभव अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, गोपाल शरन अग्रवाल, बिट्टू बत्रा, अनुज अग्रवाल, हरीश हैसियत, सिम्पी सिंह गांधी, राजीव गर्ग, राजेश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।
इधर शनिवार देर शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कमेटी नेे शहर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी निकाली। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने श्रीकृष्ण की आरती कर झांकी को रवाना किया जो शहर में घूमने के बाद वापस आयोजन स्थल पर संपन्न हुई। रात करीब 12 बजे प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर आयोजक कमेटी की अध्यक्ष मनोज गुप्ता, मन्नू, सचिव विपिन गुप्ता, जमुना प्रसाद, भूरे लाल, राजीव गुप्ता, अन्नू राठौर, शिवम गोयल, दीपक सिंह, महेश सिंह, पंकज सक्सेना आदि मौजूद थे। ब्यूरो
टनकपुर के मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में उपस्थित विधाय- फोटो : TANAKPUR
बनबसा में हांडी तोड़स्की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते कान्हा ग्रुप के युवक।- फोटो : TANAKPUR
बनबसा चंदनी में भजन संध्या में भजन प्रस्तुत करते गायक।- फोटो : TANAKPUR
बनबसा बमनपुरी गांव में जन्माष्टमी पर्व पर द्वारपाल बने बच्चे।- फोटो : TANAKPUR
श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी के मौके पर निकली झांकी में उमड़ी लोगों की भीड़।- फोटो : LOHAGHAT
पाटी में आयोजित भजन संध्या में झूमते कलाकार।- फोटो : LOHAGHAT
ंपावत में राधा बनी उदयन स्कूल की चार्वी।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत में श्रीकृष्ण का रूप धरे मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्र तनिष्क मौनी।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत पुलिस लाइन में राधा-कृष्ण का रूप धरे बच्चों के साथ अतिथिगण।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर रंगारंग प्रस्तुति देते कलाकार।- फोटो : CHAMPAWAT