बनबसा गुदमीनया बस्ती में आठूं पर्व पर गौर महेश की प्रतिमाओं के साथ महिलाऐं।
- फोटो : TANAKPUR
गुदमी ग्रामसभा के नया बस्ती में आठूं पर्व कुमाऊंनी अंदाज में परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं ने गौरा-महेश का श्रृंगार करने के बाद पूजा-अर्चना कर मूर्तियों के साथ मंदिर परिसर और गांव में झांकी निकाली।
महिलाओं ने गौरा-महेश की स्तुति और पारंपरिक लोक गीतों का गायन भी किया। इस मौके पर चंचल राम, हरीश राम, भूपेंद्र प्रसाद, बिशन राम, दीवानी राम, देवकी देवी, शांति देवी, विमला देवी मंजू देवी, दीपा देवी आदि ने सहयोग दिया।