फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र की पंचमी पर मां पूर्णागिरि धाम में 15 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन

विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में देवी मां के दर्शन उपरांत मन्नत के लिए चुनरी से गांठ बांधते श्रद्घालु। विज? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नवरात्र की पंचमी पर रविवार को मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। करीब 15 हजार से ज्यादा भक्तों ने देवी मां के दरबार में मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ से क्षेत्र में चहल-पहल बनी है। यातायात व्यवस्था को सुगम और निर्बाध बनाने के लिए पुलिस ने बूम, ठुलीगाड़, भैरव मंदिर में पार्किंग की व्यवस्था दुरुस्त करवाई।
विज्ञापन

पूर्णागिरि धाम में शारदीय नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण रविवार को नवरात्र की पंचमी पर सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक करीब 15 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए।
श्रद्धालुओं की भीड़ से धाम के अलावा बूम स्नानघाट, शारदा स्नानघाट, बैराज मार्ग, नेपाल सीमा पर भी खासी रौनक बनी है। पूर्णागिरि दर्शन के बाद श्रद्धालु नेपाल स्थित मंदिर के जाकर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन कर यात्रा पूरी कर रहे हैं। एसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर पुलिस ने बूम, ठुलीगाड़, भैरव मंदिर क्षेत्र में बेतुके ढंग से खड़े वाहनों को व्यवस्थित तरीके से पार्क कराया। वाहन चालकों को पार्किंग स्थल समेत अन्य जगहों पर वाहन खड़े न करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन

पांच साल की बालिका को खोज पुलिस ने परिजनों को सौंपा
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में परिजनों से बिछुड़ी पांच साल की बालिका को खोजकर पुलिस ने उसके माता-पिता के सुपुर्द किया। भैरव मंदिर प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र मनराल और उपनिरीक्षक ज्योति प्रकाश ने बताया कि फर्रूखाबाद यूपी निवासी श्रद्धालुओं की पांच साल की बेटी अचानक धाम क्षेत्र में परिजनों से बिछुड़ कर लापता हो गई थी। सूचना पर पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखा लापता बालिका को खोजकर परिजनों को सौंपा। बालिका के माता-पिता ने पुलिस की सराहना कर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें