नगर के पास पुल्ला मार्ग में पुराने महर्षि विद्यामंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पुष्कर सामंत (20) पुत्र लक्ष्मण सिंह सामंत और मोहन सामंत (18) पुत्र नारायण सिंह सामंत निवासी सैरीगैर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पीपीपी मोड संचालित अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यह दोनों शनिवार को बाइक (यूके 03-6879) से बाजार आ रहे थे कि उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। घायलों का इलाज कर रहे डा.अजय, डा.मनोज का कहना है कि दोनों को काफी चोटें आई हैं, जिसमें पुष्कर की हालत गंभीर बनी है। दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एक पखवाड़े के अंतर्गत यह दूसरी बाइक दुर्घटना है, जिसमें हेलमेट नहीं पहनने से दोनों युवकों को काफी चोटें आई हैं।