चंपावत जिले की पुलिस अपराधों की रोकथाम में फेल हो रही है। छोटी वारदातें तो दूर, बड़ी घटनाओं का खुलासा तक नहीं हो पा रहा है। 10 जनवरी की सुबह टनकपुर टैक्सी स्टैंड के पास से हुए टैक्सी चोरी के मामले में पुलिस एक भी कदम आगे नहीं बढ़ सकी है। अभी भी वह अंधेरे में हाथ-पांव मार रही है। इसके चलते लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
टनकपुर टैक्सी स्टैंड में दिनदहाड़े श्याम सुंदर शर्मा की टैक्सी (यूए 03/4875) गायब हुई। मगर इस टैक्सी का कोई अतापता नौ दिन बाद भी नहीं चल सका। इससे पूर्व जिला मुख्यालय से पिछले साल जून में एक टैक्सी चोर ले उड़े। इस मामले का नतीजा भी सिफर रहा। पुलिस के तमाम दावे हवा-हवाई साबित हुए। कांग्रेसी नेता नवीन राय सहित कई लोगों का कहना है कि पुलिस की नाकामी से सरकार की साख प्रभावित हो रही है। उन्होंने जल्द से जल्द मामलों का खुलासा करने की मांग की है। उधर, पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर का कहना है कि विभिन्न मामलों में संबंधित पुलिस थाने मामले की पड़ताल कर रही है। उम्मीद है कि जल्द पुलिस को कामयाबी मिलेगी।
मंगलसूत्र झपटने वाले का भी पता नहीं
चंपावत से करीब 18 किमी दूर पुनावे में 21 दिसंबर को जीप का इंतजार कर रही एक महिला (गीता देवी) का डेढ़ तौले का करीब 38 हजार रुपये का मंगलसूत्र झपट लिया गया था। दिनदाहड़े हुई इस लूट से यहां ग्रामीण सकते में हैं। मगर इस मामले का तकरीबन एक माह होने के बाद भी खुलासा नहीं हो सका है।
वाहन से मौत में दर्ज हुआ मुकदमा
चंपावत-खेतीखान मोटर मार्ग में
यहां से करीब 18 किलोमीटर दूर नरियालगांव के पास 17 जनवरी के तड़के वाहन
की टक्कर से हताहत शख्स मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हादसे में
महेेंद्र ङ्क्षसह (48) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी भगानाभंडारी की मौत हो गई
थी। जांच अधिकारी प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक महेंद्र सिंह के भाई
प्रकाश सिंह की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 304 ए के तहत
मामला पंजीकृत किया गया है।