फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे के संचालक पर हमला, गोलक से नगदी, सोना उड़ाया

Tue, 19 Jan 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह छह बजे गांव वरवाल स्थित बाबा संतोख सिंह गुरु द्वारे की गोलक पर कब्जा करने की नीयत से गुरुद्वारे के संचालक व उनके परिवार पर उनके ही रिश्तेदारों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में गुरुद्वारे के संचालक बाबा हीरा सिंह, उनका बेटा गुरजंट सिंह बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें गुरुनानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबा की पत्नी हरसिमरत कौर और एक साल की बेेटी सिमरनजीत कौर को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूचना पर थाना चाटीविंड पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।

बाबा हीरा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका छोटा भाई गुरमेज दिल्ली के रानी बाग क्षेत्र में कई सालों से रह रहा है। वहां उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। उन्होंने आरोप लगाया कि गुरमेज व उनके बड़े भाई मेजर सिंह की नजर हमेशा गुरु द्वारे की गोलक पर रहती थी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह दिल्ली से लौटे उनके भाई गुरमेज सिंह, मेजर सिंह, भाभी अमरजीत कौर, भतीजा लक्की, दीपू ने उनके परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने गोलक में पड़ी नगदी और सोना ले लिया व जाते समय सेवा कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

बाबा का हालचाल जानने के लिए संसदीय सचिव इंद्रबीर बुलारिया, विधायक जलाला उसमा पहुंचे। उन्होंने डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह को फोन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। डीआईजी ने एसएसपी देहाती जसदीप सिंह सैणी को मामले की जांचकर रिपोर्ट एक हफ्ते में पेश करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें