एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं शारदा बैराज चौकी पुलिस ने दिल्ली से एक युवक और युवती को पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया। न्यायालय ने बालिग युवती से उसकी मर्जी जानकर दोनों को रिहा करने के आदेश दिए हैं।
13 सितंबर को दिल्ली में कार्यरत नेपाली मूल का एक युवक और दिल्ली निवासी एक मुस्लिम युवती नेपाल जा रहे थे। संदेह पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल कर्मियों और बैराज पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वह एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और नेपाल जाकर विवाह करेंगे। पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क किया। ज्ञात हुआ कि दिल्ली के संगम विहार थाने में युवती की गुुमशुदगी दर्ज है।
सेल कर्मियों और पुलिस ने उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। परिजनों द्वारा युवती के बालिग होनेे के साक्ष्य प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने युवती को मुक्त करने के आदेश जारी किए। सेल प्रभारी एसआई मंजू पांडेय ने बताया कि युवती कहां जाएगी, यह न्यायालय ने उसकी मर्जी पर छोड़ दिया। नेपाली युवक गणेश बहादुर को भी छोड़ दिया गया है।