फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आया शावक, मौत

Wed, 16 Sep 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से तेंदुए के शावक की मौत हो गई। ये वारदात टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर सिन्याड़ी के पास हुई।
विज्ञापन


चल्थी पुलिस चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार जोशी ने बताया कि मंगलवार रात सिन्याड़ी के पास रोड पर एकाएक तेंदुए का एक शावक आ गया। इस बीच तेजी से आए वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चौड़ाकोटी की सूचना पर सूखीढांग के वन दरोगा धनी चंद मौके पर पहुंचे। बताया कि मादा शावक की उम्र  करीब ढाई से तीन महीने थी।
विज्ञापन


लंबाई तीन फीट के करीब थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शावक को सूखीढांग में ही दफना दिया गया। उल्लेखनीय है कि घने जंगल वाले इस इलाके में रोड पार करते वक्त जंगली जानवरों की वाहन से मौत की घटनाएं कई बार पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें