फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईकर्स के आतंक से ढाड़ाढुंगा के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। तेज गति से वाहनों का संचालन करने वाले बाईकर्सों से ढाड़ाढुंगा मोहल्ले के लोगों का जीना मुश्किल बना हुआ है। बाईकर्स के आतंक से मोहल्ले के लोग काफी भयभीत हैं। लोगों ने पुलिस से ओवर स्पीड वाहनों का संचालन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



मोहल्ले की महिलाओं का कहना है कि मोहल्ले में कुछ युवक तेज गति से बाईकें दौड़ा रहे हैं। जिसके कारण मोहल्ले में हमेशा दुर्घटनाओं का भय बना हुआ है। महिलाओं का कहना है कि बाईकर्सों के भय उनके बच्चों का बाहर जाना भी मुश्किल बना हुआ है। उनका कहना है कि बाईकर्सों से मोहल्ले में बाईकों का संचालन धीमे गति से वाहन चलाने का अनुरोध किए जाने पर बात सुनने के बजाय बाईकर्स झगड़ने पर उतारू हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से ऐसे बाईकर्सों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष मीनाक्षी नौटियाल का कहना है कि तेज गति से चलने वाले बाईकर्सों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें