फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता से भाजयुमो कार्यकर्ता ने अभद्रता की, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। भाजयुमो के एक कार्यकर्ता पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) बीसी पंत के साथ अभद्रता करने व निविदा पेटी को खुलवाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। आरोप है कि शनिवार को निविदा प्रक्रिया के दौरान आरोपी ने ईई से अभद्रता करते हुए अपशब्दों कहे। आरोपी के खिलाफ लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

लोनिवि के ईई बीसी पंत ने बताया कि शनिवार को लोनिवि के खंड कार्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यों की निविदाएं डाली जानी थी। निविदा डालने का समय 12.30 बजे तक रखा गया था। निविदाएं डाले जाने के बाद ठेकेदारों के समक्ष निविदा की पेटी सील कर अधिशासी अभियंता के कक्ष में सुरक्षित रख दी थी। करीब 12.35 बजे सूरज सिंह ढेक ने ईई के कक्ष में गए और फिर से निविदा पेटी खोलने के लिए कहा, साथ ही अभद्रता और अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

सूरज सिंह ढेक भाजयुमो का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। ईई ने कहा कि सूरज ने कोई भी निविदा नहीं खरीदी थी और वह कार्यालय में केवल अराजकता फैलाने के इरादे से आया था। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि ईई पंत द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी सूरज सिंह ढेक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353, 186, 323 व 511 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

11 अक्तूबर तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा कार्य बहिष्कार
लोहाघाट (चंपावत)। अभद्रता करने के मामले में लोनिवि के अभियंताओं और कर्मचारियों में आक्रोश भड़क गया है। उन्होंने ने घटना की घोर निंदा करते हुए डीएम, एसपी, प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता व अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। 11 अक्तूबर तक गिरफ्तार न करने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता बीसी पंत के अलावा सहायक अभियंता बीएस बोहरा, शिवाकर चौरसिया, पीएल वर्मा, निर्मल सिंह मेहता, निर्मल कुमार, नंदा बल्लभ जोशी, बलवंत सिंह, लक्ष्मी दत्त जोशी, हेम चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह, हरीश चंद्र तिवारी, कमला देवी, पुष्कर सिंह बोहरा, नीलावती देवी, मोहन सिंह बोहरा, मंजू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अभद्रता से खिन्न पूर्व ईई ने लगाई थी तबादले की गुहार
लोहाघाट (चंपावत)। इस साल जनवरी में लोनिवि के लोहाघाट डिवीजन में तैनात हुए अनुपम सक्सेना ने पांच माह पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अपने तबादले की मांग कर डाली थी। इस संबंध में उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजने के साथ ही लंबा अवकाश भी ले लिया था। अलबत्ता तब विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया था। बाद में ईई का यहां से तबादला हो गया था। और उनके स्थान पर बीसी पंत ने यहां का कार्यभार संभाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें