बनबसा (चंपावत)। एसएसबी जवानों ने नेपाल से संदिग्धावस्था में भारत आ रहे एक युवक और किशोरी को पकड़ लिया। एसएसबी ने उन्हें परिजनों के सुपुर्द करने के लिए एंटी ह्यूमैन टैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सौंप दिया। एएचटीयू कर्मियों ने दोनों को रीड्स संस्था के उज्वला पुनर्वास केंद्र में रखा हुआ है। उनके परिजनों का पता लगाकर सूचित किया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुुताबिक एसएबी 57 वीं वाहनी इ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट रूपेश शर्मा के निर्देश पर एसएसबी के पुरुष और महिला जवान अपनी बीओपी पर सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच एसएसबी जवानों ने नेपाल की ओर से एक युवक और किशोरी को संदिग्धावस्था में भारत की ओर आता देखा। एसएसबी जवानों ने उनसे अलग अलग पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। पूछताछ ने युवक ने अपना नाम रविचंद (20) पुत्र धनबहादुर निवासी श्रीएम नगर फरीदाबाद हरियाणा बताया। किशोरी ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। मामला संदिग्ध लगने पर एसएसबी के अधिकारियों ने दोनों को उनके परिजनों के सपुर्द करने को बनबसा स्थित एएचटीयू प्रभारी एसआई मंजू पांडेय और कां. गणेश बिष्ट के सौंप दिया। एएचटीयू के अधिकारियों के अनुसार दोनों के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।