फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालिक नौकर को संभलवा गया दुकान, कर दी 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मालिक ने नौकर पर लगाया 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । शहर के शिवालय मार्केट स्थित बीज विक्रेता ने नौकर व उसके भाई पर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि नौकर ने उनकी गैर हाजिरी में बाजार से माल मंगवा लिया और आगे बेच दिया। उसकी पेमेंट भी दुकान में जमा नहीं करवाई। इसके अलावा दुकान से भी काफी मात्रा में सामान का गबन किया है। करीब 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी व गबन कर दिया। मामले में शिकायत के आधार पर शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बीज भंडार मालिक संदीप कुमार ने आरोप लगाया है कि भूथनकलां निवासी संजय कुमार उनकी दुकान पर नौकरी करता था। पिछले साल अक्टूबर माह में कुछ दिनों के लिए दुकान को संजय के हवाले कर वह बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इस दौरान संजय ने अपने भाई हनुमान के साथ मिलकर फर्म के नाम से माल मंगवा लिया और आगे बेच दिया। वहां से पेमेंट भी ले आया और उसका गबन कर लिया। इसके साथ ही दुकान से पेस्टीसाइड व बीज उठाकर रिश्तेदारों की दुकान पर बेच दिया। तथा वहां से मिली पेमेंट को दुकान में न जमा करके अपने पास ही रख लिया। जब संजय ने दुकान पर आना छोड़ दिया तो उनको उस पर शक हुआ। जिसके बाद दुकान के माल का मिलान व बही-खाते की जांच की तो उन्हें धोखाधड़ी व गबन की बात पता चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

------ ---- -
शिवालय मार्केट के एक फर्म संचालक ने शिकायत दी है कि उसकी दुकान पर काम करने वाला नौकर ने अपने भाई के साथ मिलकर 10 लाख रुपये का गबन किया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- जगदीश चंद्र कार्यकारी थाना प्रभारी फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें