फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी की अनबन में पत्नी ने मौत को गले लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के गड़कोट भगानाभंडारी गांव में पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन में पत्नी ने आत्मघाती कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया। महिला का शव घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान के अनुसार गड़कोट भगानाभंडारी के दयारतोला तोक निवासी नीमा देवी (28) पत्नी उमेश गड़कोटी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि नीमा देवी मंगलवार सुबह पांच बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गई, जबकि उसका पति उमेश कुमार भी सुबह चंपावत बाजार आ गया था। देर तक घर नहीं पहुंचने पर घर के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने नीमा देवी की खोजबीन शुरू की।

परिजनों और ग्रामीणों को अपरान्ह चार बजे घर के पास जंगल में नीमा का शव पेड़ से लटका मिला। ग्राम प्रधान राजू नरियाल, पूर्व प्रधान सुरेश खर्कवाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। ग्रामीणों के अनुसार नीमा देवी और उसके पति के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। बीते तीन दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। बताया जाता है कि उमेश के दो भाई है, लेकिन वह भाइयों से अलग रहता था। मृतका की आठ साल की लड़की और पांच साल का एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें