फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत के एटीएम फिर खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में बुधवार को भी तमाम एटीएम बंद रहे। एसबीआई के मुख्य एटीएम में एक बार फिर से खराबी आ गई। यहां 14 में से केवल छह एटीएम से ही धनराशि निकल रही थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


चंपावत एसबीआई शाखा के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि बुधवार को मुख्य एटीएम में एक बार फिर से खराबी आ गई। एटीएम को ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एसबीआई के एसएसबी, कोतवाली और कलक्ट्रेट स्थित एटीएम में रकम डाली गई है। आउटसोर्सिंग कंपनी के हवाले जीआईसी रोड, शांत बाजार और गोरलचौड़ रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से पिछले काफी समय से धनराशि नहीं निकल पा रही है।

मुख्यालय में आईडीबीआई, बैंक आफ बड़ौदा और केनरा बैंक से ही रकम निकल सकी। बांकी बचे आठ एटीएम शोपीस बने रहे। उप प्रबंधक भट्ट ने बताया कि बुधवार को एसबीआई की पुल्ला और खेतीखान शाखा को दस-दस लाख रुपये दिए गए। उन्होंने बताया कि बीते मंगलवार को बैंक में 62 लाख रुपये जमा हुए। जबकि 80 लाख रुपये की निकासी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें