टनकपुर (चंपावत)। मां की डांट से घर से भागी एक किशोरी को पुलिस ने बरेली में उसके रिश्तेदार के यहां से बरामद कर परिजनों को सौंपा। शहर के नईबस्ती वार्ड निवासी एक 13 वर्षीय किशोरी सात अप्रैल को घर से अचानक लापता हो गई थी।
काफी खोजने के बाद भी वह नहीं मिली तो उसकी मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना के तीसरे दिन किशोरी को खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मां की डांट से नाराज होकर किशोरी घर से भागकर बरेली अपनेे मामा के यहां पहुंच गई थी।