फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों से मारपीट के दो आरोपी जेल भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। व्यापारियों के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को आईपीसी की धारा 151 के तहत चालान कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में से एक व्यक्ति पर पूर्व में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला पंजीकृत है।
विज्ञापन


एसएचओ भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शहर में लगने वाले मेले में अपनी दुकान लेकर आए व्यापारी जाहिद अली और उनके साथी खेतीखान रोड से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रवींद्र ढेक और दिनेश ढेक ने इनकी गाड़ी रुकवाकर उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच की। पीड़ित जाहिद ने थाने में घटना की सूचना दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। एचएसओ ने बताया कि आरोपी रवींद्र ढेक पर पूर्व में 302 के तहत मामला पंजीकृत है। वह पैरोल पर जेल से आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें