फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किलो पचास ग्राम चरस के साथ खटीमा का युवक गिरफ्तार 15-29-57

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस और एसओजी टीम ने दो किलो 50 ग्राम चरस के साथ खटीमा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक बरामद चरस डांडा-कठौल से खरीदकर लाया था। पूछताछ के बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को उस समय सफलता मिली जब शारदा बैराज मार्ग में संदिग्ध परिस्थितियों में आ रहे एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। इससे पहले कि वह भागता पुलिस के जवानों ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी लेने पर युवक के पास से दो किलो 50 ग्राम चरस मिली। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी घुम्मन सिंह राणा खटीमा तहसील के कुटरा गांव का निवासी है। उन्होंने आरोपी से की गई पूछताछ का हवाला देते हुए बताया कि बरामद चरस को आरोपी डांडा-कठौल क्षेत्र से खरीदकर लाया था। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1.20 लाख रुपये कीमत आंकी गई है। आरोपी को 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। पुलिस व एसओजी टीम में एसओजी इंचार्ज विनोद कुमार यादव, उप निरीक्षक मनोज कुमार, सिपाही नवल किशोर, दीपक प्रसाद, जितेंद्र सिंह, कमल धानिक, राजेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें