फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक किलो 530 ग्राम चरस सहित तस्कर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। पुलिस ने एक पखवाड़े के अंदर छठीं बार 1.530 किग्रा चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन खान ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मुडियानी के पास शाम को गश्त के दौरान एक संदिग्ध एक युवक को पकड़ा। चेकिंग के दौरान उससे एक किलो चरस बरामद की गई।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम राजीव शर्मा (24) निवासी ईदनगर नवाबगंज बरेली बताया। वह सीमांत मंच तामली से चरस लेकर हरिद्वार के कांवड़ मेले में पहुंचाने के लिए बरेली ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट बंदीगृह भेज दिया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई जसवीर चौहान, एसआई दीपा शाह, कांस्टेबल रविंद्र गिरि, सुनील आगरी, दुर्गा नाथ, जीवन सिंह सौन और उमेश गिरि आदि मौजूद रहे। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने टीम को 2500 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

कोर्ट के निर्देश पर पहली बार की गई वीडियो रिकॉर्डिंग
चंपावत। उच्च न्यायालय नैनीताल की ओर से एक सप्ताह पूर्व जारी निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली पुलिस ने पहली बार एनडीपीएस एक्ट में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग कर्राई। कोतवाल सलाउद्दीन खान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मजिस्ट्रेट को बुलाया और उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें