चंपावत से भाजपा प्रत्याशी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के तामली के रविवार के दौरे की तैयारी क?
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रविवार को सीमांत तल्लादेश तामली आएंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। विधानसभा उपचुनाव के कारण सीएम धामी एक माह के भीतर दूसरी बार सीमांत तल्लादेश क्षेत्र में आएंगे। इससे पहले वह पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के साथ 21 अप्रैल को सीमांत क्षेत्र में स्थित गुरु गोरखनाथ धाम में पूजा करने पहुंचे थे।
सीएम की अगवानी की तैयारी के लिए चुनाव प्रभारी पूर्व विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने शनिवार को तामली का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपेड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी मोहन सिंह अधिकारी, मुकेश महराना, शैलेश जोशी, मनोज जोशी, कमल रावत, गणेश जोशी, बचकोट पुष्कर सिंह, अमर सिंह, बूथ अध्यक्ष जगत सिंह, देवेंद्र जोशी आदि रहे।
तीन घंटे तक सीमांत तामली में रहेंगे सीएम धामी
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को करीब तीन घंटे तक सीमांत तामली के ग्रामीणों के बीच रहेंगे। वह पौने दो बजे पंतनगर से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे और सवा दो बजे तामली हेलीपैड में पहुंचेंगे। इस दौरान वह क्षेत्र में जनसंपर्क कर सवा पांच बजे हेलिकॉप्टर से चंपावत के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के साथ सर्किट हाउस चंपावत में रात्रि विश्राम करेंगे। वह 16 मई को सुबह 10 बजे चंपावत सर्किट हाउस से लमगड़ा अल्मोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।