फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में घायल मंजू गहतोड़ी की हालत में सुधार

विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पाटी में हुए कार दुर्घटनास्थल का मुआयना करते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। संवाद ? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में बृहस्पतिवार रात हुए कार हादसे की घायल मंजू गहतोड़ी की हालत में सुधार हो रहा है। मंजू का बरेली जिले के भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हरिद्वार से पाटी आ रही कार के हल्द्वानी-देवीधुरा-लोहाघाट राज्य मार्ग पर बृहस्पतिवार रात खाई में गिरने से मां-बेटे और चालक की मौत हो गई थी। चालक बसंत गहतोड़ी, शिक्षा विभाग में लिपिक प्रदीप गहतोड़ी और उनकी मां देवकी गहतोड़ी की दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि प्रदीप गहतोड़ी की पत्नी मंजू गहतोड़ी का भोजीपुरा में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद से पाटी क्षेत्र में मातम छाया है। वहीं शनिवार को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी, एसपी देवेंद्र पींचा और पाटी की एसडीएम रिंकू बिष्ट ने प्रदीप गहतोड़ी के घर जाकर संवेदना जताई। उन्होंने मृतकाश्रितों को मदद का भरोसा दिलाया।
वालिग-देवीधुरा-लोहाघाट सड़क पर अब रात में नहीं होगी आवाजाही
पाटी (चंपावत)। पाटी कार हादसे में तीन लोगों की मौत के दो दिन बाद प्रशासन ने वालिग-देवीधुरा-लोहाघाट सड़क पर भी रात को वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित कर दिया है। घटना स्थल के मुआयने के बाद शनिवार शाम को डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने ये आदेश दिए हैं। कहा गया कि अब इस मार्ग पर भी राष्ट्रीय राजमार्ग की तरह रात को वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। रात सात बजे से सुबह छह बजे तक यह सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रहेगी। एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि आवाजाही रोकने के लिए नैनीताल और अल्मोड़ा की सीमा पर वालिग के पास बैरियर लगाया जाएगा। वहीं प्रशासन ने सड़क में सुधार कर पैरापिट, साइनेज, रिफ्लेक्टिव टेप सहित सुरक्षित आवाजाही के लिए कदम उठाने के लोनिवि और परिवहन विभाग को आदेश दिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाबंदी की समय सीमा घटाएं
चंपावत। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन की ओर से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया है। इसका विरोध होने लगा है। कांग्रेस ने अगले माह आंदोलन की चेतावनी दी है।
कांग्रेस ने रात में राजमार्ग बंद रखने की समय सीमा घटाने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, उमेश खर्कवाल, निर्मल तड़ागी आदि का कहना है कि आजकल सुबह साढ़े चार बजे उजाला हो जा रहा है। ऐसे में छह बजे तक मार्ग को बंद रखना ठीक नहीं है। राजमार्ग पर रात आठ बजे से सुबह चार बजे तक यातायात प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। करीब एक माह पूर्व सांसद अजय टम्टा की अध्यक्षता में हुई जिला सतर्कता और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनप्रतिनिधियों की मांग पर राजमार्ग को रात में खोलने के लिए समिति बनाने का निर्देश दिए थे लेकिन दो दिन पहले पाटी के पास हुई अल्टो कार दुर्घटना के बाद प्रशासन ने राजमार्ग पर रात सात बजे से सुबह छह बजे तक यातायात प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें