फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: छात्रसंघ और कॉलेज कर्मियों के बीच धक्कामुक्की

विज्ञापन
 चंपावत कैंपस के छात्र संघ पदाधिकारी मामले को विरोध में कोतवाली पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे कैंपस में छात्रसंघ और कॉलेज कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। घंटों परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा। नौबत मारपीट तक आ गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कैंपस परिसर में छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कॉलेज कर्मियों से कुछ जानकारी मांगी, लेकिन जब जानकारी नहीं मिली तो छात्रसंघ पदाधिकारियों की कॉलेज कर्मियों के साथ कहा सुनी हो गई। इसके बाद दोनों में झड़प की नौबत आ गई। घंटों तक तकरार की स्थिति रही। धक्कामुक्की भी हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ। छात्रसंघ अध्यक्ष मुकेश महर ने बताया कि पिछले कई समय से कॉलेज प्रशासन से कॉलेज पुनर्निमाण कार्यों के बिल, किस मद में पुनर्निमाण कार्य होने, कितना पैसा कहां खर्च का ब्यौरा, सीसीटीवी कैमरों की जांच, दस पंखों की जांच, पुराने जनरेटर को लेकर जानकारी मांगी जा रही थी, कॉलेज प्रशासन लगातार गुमराह कर रहा था। कहा इस मामले को लेकर ज्ञापन देने प्रशासनिक भवन गए और कॉलेज बंद कराने की बात कही तो कॉलेज कर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी करने के साथ ही धक्का मुक्की की। इस मामले में उन्होंने थाने पहुंचकर नामजद कर्मियों के खिलाफ तहरीर सौंपी। कोतवाल पीएस नेगी ने बताया कि छात्रसंघ की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें