चंपावत। नए शिक्षा सत्र से पीएम पोषण के 663 विद्यालयों में 18773 बच्चों को बेहतर सेहत के लिए हेल्थ पाउडर दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को कनार्टक का श्री सत्यसाई अन्नापूर्णा ट्रस्ट यह हेल्थ पाउडर उपलब्ध करा रहा है। जिले के पीएम पोषण से आच्छादित विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मोटा अनाज की रागी से तैयार हेल्थ मिक्स पाउडर उपलब्ध कराया जा रहा है। चंपावत ब्लाॅक के 9089, लोहाघाट के 3465, बालाकोट के 2083 और पाटी के 4236 बच्चों को यह हेल्थ पाउडर दिया जा रहा है।
सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से सभी विद्यालयों के प्रभारी सीआरसी, प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। पाउडर इस्तेमाल करने से पहले पैकेट में लिखी उत्पादन और एक्सपायरी तिथि का संज्ञान लेने को कहा गया है।