फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पुष्प प्रदर्शनी की तीन श्रेणियों में चंपावत को मिला पहला स्थान

Sun, 03 Mar 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राजधानी देहरादून के राज भवन में आयोजित बसंतोत्सव पुष्प प्रदर्शनी में चंपावत जिले ने तीन श्रेणियों में प्रथम स्थान हासिल किया है। प्रदर्शनी में प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों से भी फूलों के काश्तकार भी हिस्सा लेते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में चंपावत जिले से 20 पुष्प उत्पादों सहित जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, सहायक विकास अधिकारी उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल और प्रदीप पचौरी की ओर से प्रतिभाग किया गया। बसंतोत्सव में चंपावत जिले से एपिस सेरामा हिमालय हनी, वाइल्ड फॉरेस्ट हनी और मनो फ्लोरल हनी तीन श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चंपावत जिले में उत्पादित शहद का स्वाद लिया और शहद की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें