चंपावत। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया है। इस संबंध में उन्होंने वर्चुअली बैठक के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों और वालंटियरों को निर्देश दिए।
डीएम भंडारी कहा कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने और उन्हें आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराने के निर्देश दिए। मतदाताओं को बूथ तक लाने में वालंटियर का सहयोग लेने और मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। डीएम ने कहा कि मत प्रतिशत को बढ़ाया जाना है। इस कार्य को सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी समझकर करना सुनिश्चित करें।
अभिभावकों से बच्चे करेंगे मतदान की अपील
बनबसा/चंपावत। चंपावत चला बूथ की ओर नारे के साथ स्वीप अभियान से स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम हुए। इसमें स्कूली बच्चे अभिभावकों से शत-प्रतिशत मतदान की अपील करेंगे।
विधानसभा उपचुनाव के लिए चंपावत जिला प्रशासन का जागरूकता अभियान चलाया है। इसके तहत टनकपुर क्षेत्र के स्वीप कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक त्रिलोचन जोशी ने जीजीआईसी बनबसा, श्री पूर्णागिरि इंटर कॉलेज, भजनपुर इंटर कॉलेज, शारदा इंटर कॉलेज, शहीद उत्तम चंद सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, स्ट्रांगफार्म स्थित प्राथमिक पाठशाला, ग्लोरियस एकेडमी के छात्र-छात्राओं को मतदाता संकल्प पत्र, निर्वाचन के लिए डीएम के संदेश पत्र बांटे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अभिभावकों को उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर स्वीप नोडल त्रिलोचन जोशी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य मीना शुक्ला, स्वीप सदस्य कल्पना धामी, रंजना चंद, प्रेमलता पंत, मंजू थापा, रेखा जोशी, मंजीत कौर, सोनी बेरी, तनुजा रौतेला, तारा नेगी आदि ने सहयोग दिया।