फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: पिथौरागढ़ से चंपावत पहुंचीं बसें, स्टेशन पर लौटी रौनक; टैक्सी स्टैंड में भी वाहनों का रहा शोर शराबा

Wed, 02 Oct 2024 05:00 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

जिला मुख्यालय में 21 दिन बाद पिथौरागढ़ से रोडवेज की बसों का संचालन शुरू होने से चंपावत स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई। बंदी पड़ी दुकानों की रौनक फिर से लौट आई। टैक्सी स्टैंड पर भी वाहनों की खूब आवाजाही रही।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से चंपावत पहुंचीं बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

चंपावत जिला मुख्यालय में 21 दिन बाद पिथौरागढ़ से रोडवेज की बसों का संचालन शुरू होने से चंपावत स्टेशन पर चहल-पहल बढ़ गई। बंदी पड़ी दुकानों की रौनक फिर से लौट आई। टैक्सी स्टैंड पर भी वाहनों की खूब आवाजाही रही।

बुधवार को पिथौरागढ़ से चार रोडवेज की बसें चंपावत स्टेशन पहुंचीं। बसों का हार्न सुनकर स्टेशन के व्यापारी खुश नजर आए। उन्होंने गर्मजोशी से यात्रियों का स्वागत किया। बसें नहीं आने के कारण रोडवेज स्टेशन स्थित दुकानों के स्वामी मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। ऑलवेदर सड़क बंद होने से चंपावत-टनकपुर सड़क पर बसों का संचालन 12 सितंबर से पूरी तरह ठप था।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh News: टायरों के अभाव में खड़ीं 15 बसें फिर दौड़ेंगी सड़कों पर, टायर न मिलने से हो गईं थीं आफ रोड

जब रोडवेज स्टेशन स्थित दुकानों के स्वामियों को पता चला कि पिथौरागढ़ से बसें पहुंच रही हैं तो वह सुबह से ही इसकी तैयारियों में जुट गए। व्यापारी भुवन चौड़ाकोटी ने बताया कि काफी मुश्किल हो गई थी। घर चलाना मुश्किल हो रहा था। पिथौरागढ़ से आने वाली बसों पर ही चंपावत का बाजार निर्भर है। मिठाई, सब्जी, दालों समेत अन्य उत्पाद पिथौरागढ़ के यात्री और लोग खरीदते हैं। यात्री भी वाया चंपावत बसों का संचालन शुरू होने से खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि उन्हें अधिक किराया देकर टनकपुर, हल्द्वानी जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टैक्सी स्टैंड पर रही रौनक
दो अक्तूबर से ऑलवेदर सड़क पर सुबह 11 से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही शुरू होने से टैक्सी स्टैंड पर चहल पहल रही। टनकपुर, दिल्ली, देहरादून जाने वाले वाहन सुबह से स्टेशन में घूमते दिखाई दिए। कुमाऊं महासंघ टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने कहा कि ऑलवेदर सड़क पर समय परिवर्तन से काफी राहत मिली है। टैक्सी संचालन ठप होने से टैक्सी चालकों के सामने दिक्कतें आने लगी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें