चंपावत में पांच कार पार्किंग का संचालन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत जिला मुख्यालय में नगर पालिका की ओर से पांच कार पार्किंग का संचालन शुरू हो गया है। इन पांच पार्किंग में एक समय में 205 से अधिक वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा। इसके मुख्य बाजार में लगने वाले जाम के साथ-साथ व्यापारियों को भी राहत मिलेगी।
मंगलवार से जिला मुख्यालय में बनीं पांच कार पार्किंगों का संचालन शुरू हो गया है। कलक्ट्रेट रोड पर भैरवा के पास बनी पार्किंग में 80 वाहन, डाकघर के पास बनी पार्किंग में 20 वाहन, टीआरसी के पास मल्टी स्टोरी पार्किंग में 80 वाहन, टीआरसी में सतह पार्किंग में पांच वाहन और खटकना पुल के पास की पार्किंग में 20 वाहनों को खड़ा किया जाएगा।