फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली राजदूत ने देखा एनएचपीसी का पावर हाउस

विज्ञापन
बनबसा में एनएचपीसी के पावर हाउस को देखते नेपाली राजदूत राम प्रसाद सबेदी।संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। नई दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास में तैनात राजदूत राम प्रसाद सुबेदी, उनकी पत्नी ने शनिवार को बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन को देखा। वे टनकपुर पावर स्टेशन को देख गदगद हुए, इसके रखरखाव, सफाई के लिए उन्होंने एनएचपीसी प्रबंधन को बधाई दी।
विज्ञापन

भारत में तैनात नेपाली राजदूत सुबेदी शुक्रवार रात दिल्ली से बनबसा पहुंचे। उन्होंने रात्रि विश्राम एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के विशिष्ट अतिथिगृह में किया। शनिवार की प्रात: उन्होंने सपत्नीक मां पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन किए।
जहां से वे नेपाल के ब्रह्मदेव स्थित सिद्धनाथा बाबा के दर्शनों को गए। उन्होंने टनकपुर बैराज से नेपाल को सिंचाई के लिए पानी दिए जाने वाली नहर का भी जायजा लिया। भारतीय प्रशासन ने उन्हें टनकपुर बैराज से नेपाल को बन चुकी सिंचाई नहर के बारे जानकारी दी।
विज्ञापन

भारतीय प्रशासन ने बताया कि भारत ने नेपाल को पानी देने को अपने हिस्से की नहर का निर्माण कर लिया है। नेपाल की तरफ की नहर बन जाने पर नेपाल प्रशासन की मांग पर पानी देना शुरू किया जाऐगा।
प्रशासन व एनएचपीसी प्रशासन ने पिछले दिनों आपदा से ब्रह्मदेव में भारत नेपाल सीमा स्थित क्षतिग्रस्त बंधा निर्माण की जरूरत बताते हुए सहयोग देने की अपील की। आज रविवार को वे दिल्ली लौट जाएंगे।
इस मौके पर एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजीव सचदेवा, महाप्रबंधक (ईएंडसी) मदन लाल, महाप्रबंधक (सिविल) गोपाल सिंह बिष्ट के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें